रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जल्द लोहाघाट महाविद्यालय के छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान :केदार बृजवाल
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 27, 2025
जल्द लोहाघाट महाविद्यालय के छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान :केदार बृजवाल
13 वे दिन भी छात्रों का महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन रहा जारी।
छात्रो से मिलने व मनाने पहुंचे जनप्रतिनिधि। मांग पूरी न होने तक छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान
लोहाघाट महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पिछले 13 दिनों से एबीवीपी के बैनर तले धरने में बैठे छात्र नेताओं व छात्रों से मिलने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी केदार बृजवाल के साथ साथ आज राज्य दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय , ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक , नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी निर्मल महरा , मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी , एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ,पूर्व विभाग संयोजक एबीवीपी देवेंद्र बोहरा , पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक फर्त्याल , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल ढेक , ग्राम प्रधान किमतौली देवेंद्र अधिकारी , मयंक ढेक मनोज सामंत रोबिन मेहता , दीपक गौस्वामी ,मदन धोनी ,जितेंद्र राय पूर्व ग्राम प्रधान चौड़ी ,कमल बोहरा पूर्व छात्रसंघ संयुक्त सचिव ,विनोद बगोली पूर्व जिला संयोजक एबीवीपी आदि जनप्रतिनिधियों ने महाविद्यालय आकर छात्र छात्राओं की समस्या सुनी और जल्द समस्याओ के समाधान करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी केदार बृजवाल ने बताया उनके द्वारा मुख्यमंत्री के अपर सचिव व विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन द्वारा वार्ता की गई तथा उनसे जल्द छात्रों की समस्याओं के समाधान की बात कही। बृजवाल ने कहा उनके द्वारा जल्द छात्रों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है जल्द छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं छात्र नेताओं ने समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है। मालूम हो पिछले 13 दिनों से एबीवीपी के बैनर तले एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व में छात्र नेता व छात्र-छात्राएं आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान छात्र संघ कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी, जिला संयोजक नीरज सगटा , मनीष बिष्ट आदि मौजूद रहे।