रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रा0पॉलिटेक्निक के फार्मेसी कक्ष में घुसा सांप वन विभाग में किया रेस्क्यू छात्र-छात्राओं में मचा हड़कंप।।
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 23, 2025
रा0पॉलिटेक्निक के फार्मेसी कक्ष में घुसा सांप वन विभाग में किया रेस्क्यू छात्र-छात्राओं में मचा हड़कंप।
लोहाघाट में आजकल सांप निकलने की घटनाएं काफी प्रकाश में आ रही है ।मंगलवार को लोहाघाट के रा0 पॉलिटेक्निक की फार्मेसी की कक्षा में एक सांप अचानक घुस गया। सांप देखते ही छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया और सभी कक्षा कक्ष से बाहर भाग गए ।संस्थान के अध्यापकों के द्वारा वन विभाग को संस्थान में सांप घुसने की सूचना दी गई जिस पर रेंजर लोहाघाट एन डी पांडे के निर्देश पर बन बीट अधिकारी रोहित मेहता टीम के साथ सांप पकड़ने के यंत्रों के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान संस्थान में हड़कंप मचा रहा। मेहता ने बताया अभी तक उनके द्वारा लगभग 15 सांपों का रेस्क्यू कर लिया गया है।