रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में लोहाघाट मे युवाओं में उबाल एसडीएम कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 22, 2025
.भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में लोहाघाट मे युवाओं में उबाल एसडीएम कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कल चंपावत में निकालेंगे आक्रोश रैली। सरकार पर लगाया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप।
लोहाघाट।कल 21 सितंबर को प्रदेश में आयोजित हुई यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से लोहाघाट के बेरोजगार युवाओ में भारी आक्रोश फैल गया है ।आज सोमवार को बेरोजगार युवा एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंचे जहा उन्होंने पेपर लीक मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए सरकार ,मुख्यमंत्री व उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षा रद्द करने ।आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा सीबीआई जांच की मांग की ।युवाओं ने कहा इस प्रकार से पेपर लीक होना सरकार का फेलियर है ।नकल माफिया में सरकार लगाम लगाने में नाकाम रही है युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
युवाओं ने कहा कल 23 सितंबर को जिले के सभी बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत से लेकर डीएम कार्यालय तक विशाल आक्रोश रैली निकालेंगे। युवाओं ने कहा सरकार बर्दी धारी परीक्षाओं की नियमावली बदले तथा आयु सीमा बढ़ाए ।युवाओं ने कहा 2027 में वह सरकार का तख्ता पलट कर रख देंगे। युवाओं ने कल होने वाली आक्रोश रैली की सूचना ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम लोहाघाट को दी।मामले में युवाओं ने भारी आक्रोश है। युवाओं ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से कल चंपावत में होने जा रही आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इस दौरान सुमित मुरारी, कमल जोशी, मुकेश पांडे ,हिमांशु शर्मा ,जयप्रकाश भट्ट, रूपेश पांडे ,सूरज सिंह, अमित सिंह ,धर्म सिंह ,तरुण पचौरी ,नीरज जोशी ,जगदीश, मोहित, कमल मेहता ,कुलदीप सिंह मेहता, राहुल सिंह, पवन राम सहित कई युवा मौजूद रहे।