Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:श्री राम सेवा एवं जन चेतना मंच चोमेल ने रामलीला मंचन को लेकर डीएम से की मुलाकात

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

.श्री राम सेवा एवं जन चेतना मंच चोमेल ने रामलीला मंचन को लेकर डीएम से की मुलाकात

2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा भव्य रामलीला का मंचन।श्री राम सेवा जन चेतना मंच चोमेल के बैनर तले 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रामलीला मैदान चौमेल में कमेटी अध्यक्ष शिव दत जोशी के दिशा निर्देश पर रामलीला का मंचन होने जा रहा है। गुरुवार को रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिव दत जोशी के नेतृत्व में कमेटी पदाधिकारी ने रामलीला मंचन की व्यवस्थाओं को लेकर जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की। कमेटी के द्वारा रामलीला मंचन के दौरान शांति सुरक्षा व्यवस्था ,अग्निशमन वाहन तथा मंचन की समापन तिथि 14 अक्टूबर को सांस्कृतिक दल की व्यवस्था करने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान कमेटी के द्वारा जिलाधिकारी को रामलीला में आने का न्योता भी दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कमेटी पदाधिकारियो को रामलीला मंचन के दौरान हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान कमेटी उपाध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष व ग्राम प्रधान छतौली संजय फर्त्याल, संरक्षक सुरेंद्र सामंत ,ग्राम प्रधान चंचल सामंत आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें