रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : लोहाघाट:जीआईसी मऊ मे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का धूमधाम से हुआ समापन
Laxman Singh Bisht
जीआईसी मऊ मे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का धूमधाम से हुआ समापन
विकासखण्ड बाराकोट के दूरस्थ राजकीय इण्टर कालेज मऊ में ग्रीष्मकालीन अवकाश में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप 2025 का आज दिनांक 02 जून को धूमधाम के साथ समापन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुंदन सिंह व अभिभावक संघ अध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम संयोजक ऋतेश कुमार वर्मा ने बताया कि राजकीय इण्टर कालेज मऊ में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप दिनांक 27 मई से 02 जून तक आयोजित किया गया। जिसमें भाषा सन्दर्भदाता नवीन चन्द्र जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा में वन्दना, समूह गान, सामान्य वार्तालाप, दिनचर्या मे प्रयोग में आने वाली वस्तुएं, शिष्टाचार, व्यवहार, खान-पान, रीतिरिवाज आदि के विषय में सिखाया गया। कहा सभी छात्र-छात्राओं ने बडे़े उत्साहपूर्वक समर कैंप में प्रतिभाग किया। समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
समापन समारोह में नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य शमशाद अली, संयोजक ऋतेश कुमार वर्मा, सन्दर्भदाता नवीन चन्द्र जोशी, विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष कुन्दन सिंह, अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन