रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल मानेश्वर के साकेत जोशी ने जेईई एडवांस परीक्षा की उत्तीर्ण
Laxman Singh Bisht
साकेत की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए जताई खुशी।
होली विजडम स्कूल मानेश्वर (चंपावत) के छात्र साकेत जोशी ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की। साकेत जोशी ने सीआरएल (CRL) रेंक 1883 प्राप्त की। साकेत ने इसी वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा होली विजडम स्कूल मानेश्वर से 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि साकेत हमेशा विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहे एवं स्वाध्याय से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। साकेत के पिता हिमांशु जोशी पशुधन विकास अधिकारी के पद पर चौमेल में कार्यरत हैं जबकि माता जया जोशी गृहणी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय एवं शिक्षक जीवन पांडे, हिम्मी पुनेठा, गिरीश जोशी, अंकित जोशी, भागीरथ सोराड़ी, सुभाष गहतोड़ी, हंसा भट्ट, बबीता जोशी, दीपिका पुनेठा , नेहा दत्ता, हिमांशु खर्कवाल, दीपिका पांडे भारत तिवारी, पंकज कुमार, रविंद्र कार्की, पंकज राय आदि ने खुशी जाहिर की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित