Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: लोहाघाट:रोडवेज द्वारा उत्तराखंड के प्रत्येक पर्वतीय जिलों से दिल्ली में संचालित होने वाली सभी बसों के स्थान पर चलाई जाएंगे नई बसें : महाप्रबंधक सीo पीoकपूर

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 18, 2024
रोडवेज द्वारा उत्तराखंड के प्रत्येक पर्वतीय जिलों से दिल्ली में संचालित होने वाली सभी बसों के स्थान पर चलाई जाएंगे नई बसें । रोडवेज द्वारा उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से दिल्ली चलने वाली बसों के स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर नई बसें संचालित की जाएंगी। रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर के अनुसार दिल्ली में बीएस-4 मांडल बसों का संचालन दिसंबर माह से प्रतिबंधित किए जाने के कारण रोडवेज प्रशासन ने बीएस- 6 मॉडल की बसों को संचालित करेगा। रोडवेज को 130 नई बसों का बेड़ा मिल गया है। इसके बाद 100 और नई बसो का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा स्वीकृत कर शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड रोडवेज में 475 बसों का बेड़ा पुराना हो गया है जो निर्धारित दूरी तय कर चुकी है। इन बसों के स्थान पर रोड़ में नई बसें संचालित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोहाघाट डिपो से कानपुर, चंडीगढ़, आदि स्थानों के लिए लंबी दूरी की बसें संचालित की जाएगी। श्री कपूर के अनुसार चम्पावत मांडल जिले को मा0 मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार लोहाघाट एवं टनकपुर डिपो को हर दृष्टि से मॉडल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है। टनकपुर में आईएसबीटी के पूर्ण होने के बाद जिले में पर्यटन का भी तेजी से विकास होगा।    

जरूरी खबरें