Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

सूचना

: लोहाघाट:50 मी चलते ही रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल चालक की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

Laxman Singh Bisht

Mon, May 20, 2024
50 मी चलते ही रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल चालक की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा सोमवार सुबह लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन से लोहाघाट डिपो की बस संख्या uk07pa 2989 लोहाघाट से बरेली जा रही थी! जिसमें कई यात्री सवार थे लोहाघाट बस अड्डे से चलकर बस 50 मीटर आगे लोहाघाट के गैस गोदाम के पास पहुची अचानक ब्रेक फेल हो गए इस समय बस ढलान में थी और सड़क में काफी ज्यादा लोग व वाहन थे बस के चालक प्रकार चंद्र जोशी द्वारा बड़े ही सूझबूझ से यात्रियों की जान व गैस गोदाम के पास हुई भीड़ को बचाया और बड़ा हादसा होने से टाल दिया चालक प्रकाश जोशी ने बताया जैसे वह बस स्टेशन से बस को लेकर आगे बड़े अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया वहीं आसपास मौजूद लोगों ने बड़ा हादसा बचाने के लिए चालक प्रकाश जोशी की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा लगातार पुरानी बसों को सड़कों में दौड़ा कर यात्रियों व राहगीरों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है बार-बार कहने के बावजूद नई बसें डिपो को नहीं दी जा रही है लोगों ने कहा अगर सरकार व परिवहन निगम नई बसें नहीं दे सकते हैं तो डिपो में ताला लगा दे कम से कम चालाक व यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ तो नहीं हो पाएगा लोगो ने कहा आए दिन परिवहन निगम की बसे हादसों का शिकार होने से बच रही है पर सरकार के द्वारा नई बसें नहीं दी जा रही है

जरूरी खबरें