रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रा0प्रा 0विद्यालय कुनाड़ी का मार्ग क्षतिग्रस्त दुर्घटना की बनी संभावना खतरा उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं नोनिहाल
Laxman Singh Bisht
रा0प्रा 0विद्यालय कुनाड़ी का मार्ग क्षतिग्रस्त दुर्घटना की बनी संभावना खतरा उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं नोनिहाल ।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मार्ग व सड़क के सुधारीकरण की मांग की।
शिक्षक को विभाग ने किया नोटिस जारी।

27 जुलाई 2026 को हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनाड़ी का पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण अब विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र व शिक्षक खतरा उठाते हुए किसी तरह विद्यालय पहुंच रहे हैं। रास्ता पार करने के दौरान नोनिहालों के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बाकू से कुनाडी सड़क मार्ग भी लंबे समय से पूरी तरह बदहाल पड़ा हुआ है। पर संबंधित विभाग के द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। सड़क में दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है तथा कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। मामले को लेकर ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह कुवर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोरा व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल विद्यालय के पैदल मार्ग व सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। कहा अगर इस दौरान कोई हादसा बच्चों के साथ होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उन्होंने बताया भूस्खलन की जद में आने से एक आवासीय भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। वही क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा मौका मुवायना किया गया था पर अभी तक मार्ग ठीक करने की दिशा में कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है कहा सड़क से विद्यालय तक बच्चों व शिक्षक को खतरा उठाते हुए आधा किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है ।
*28 जुलाई को स्कूल न खुलने पर शिक्षक को विभाग ने तनख्वाह रोकने का नोटिस किया जारी*
मामले में विद्यालय के शिक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया 28 जुलाई को उन्होंने मार्ग की स्थिति व बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकार के तहत विवेकाधीन अवकाश घोषित किया जिसके लिए उनके द्वारा ग्राम प्रधान, भोजन माता व अभिभावकों से बात की गई स्थिति को देखते हुए उनकी सहमति पर विवेकाधीन अवकाश घोषित किया गया था । पर उसके बदले में विभाग के द्वारा उनको नोटिस भेज बिना उनसे बात के उनकी जांच की गई तथा उनका वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षक वर्मा ने बताया जबकि उन्होंने बच्चों की पढ़ाई का हमेशा ध्यान रखा है तथा पैरों में तकलीफ होने के बावजूद भी वह स्कूल पहुंचते हैं और 36 साल उनके द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी गई है। अध्यापक शैलेंद्र वर्मा ने बताया उनके द्वारा विभाग के नोटिस का जवाब दे दिया गया है। उन्होंने कहा रास्ते की हालत काफी बदहाल है जिसे बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल ठीक करने की सख्त आवश्यकता है।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।