रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रिशेश्वर मंदिर के बाबा मोहनानंद उर्फ एम के तिवारी के खिलाफ रिशेश्वर प्रबंधन समिति ने सीएम को दिया ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 21, 2025
ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्यवाही की मांग।
रिशेश्वर प्रबंधन समिति के द्वारा डीएम व एसपी चंपावत को भी एम के तिवारी के खिलाफ दिया गया शिकायती पत्र।
शादीशुदा व दो बेटियों का पिता निकला मोहनानंद उर्फ एम के तिवारी
बरसों से साधु वेश में जनता की आस्था से करता रहा खिलवाड़।
लोहाघाट रिश्वेश्वर मंदिर के बाबा मनोज कुमार तिवारी उर्फ मोहनानंद की मुसीबते बढ़ते जा रही है। एम के तिवारी उर्फ मोहनानंद पिछले कई वर्षों से लोहाघाट की जनता की आस्था से खिलवाड़ करते हुए साधु वेश में रिश्वेश्वर मंदिर में निवास कर रहा था। अचानक पिछले हफ्ते एम के तिवारी की पत्नी सुनीता ने चंपावत आकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अपने पति एम के तिवारी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का शिकायती पत्र दिया। एम के तिवारी उर्फ मोहनानंद के शादीशुदा होने व दो बच्चियों का पिता होने की बात पता चलते ही लोहाघाट क्षेत्र की जनता आवाक रह गई। जनता को अचानक से विश्वास नहीं हुआ जिस व्यक्ति का वह बरसों से साधु रूप में सम्मान करते आई हुई है वह शादीशुदा वह दो बच्चों का पिता निकला। इस बात का पता चलते ही लोहाघाट क्षेत्र में एम के तिवारी के खिलाफ आक्रोश फैल गया। यह मामला आजकल क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वही आज रिशेश्वर प्रबंधन समिति के द्वारा समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ जिलाधिकारी चंपावत व पुलिस अधीक्षक को एम के तिवारी उर्फ मोहनानंद के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया गया। शिकायती पत्र में लिखा गया है मनोज कुमार तिवारी उर्फ मोहनानंद ने अपने शादीशुदा होने की असलियत छुपा कर साधु बनकर लोहाघाट की जनता की आस्था के साथ बरसों खिलवाड़ किया। यह व्यक्ति आए दिन विवादों में रहा जब से वह मंदिर में साधु वेश में आया उसने स्थानीय धर्मशाला में अपना कब्जा कर लिया कहा। इस व्यक्ति की ट्रैवल एजेंसी इसकी बेटी के नाम से चलती है ।
इस व्यक्ति की हल्द्वानी, पिथौरागढ़, वृंदावन व कई जगहो में संपत्ति है तथा इसके सभी कागजातों में इसका नाम मनोज कुमार तिवारी अंकित है यह व्यक्ति कहीं से भी साधु नजर नहीं आता है। इस व्यक्ति के द्वारा वर्षों से अपनी पहचान छुपा कर जनता की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई। जिस कारण क्षेत्र की जनता में गहरा आक्रोश है। समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से से इस फर्जी साधु के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। तथा कथित बाबा के खिलाफ छानबीन करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भी समिति के द्वारा की गई है जिससे क्षेत्र की जनता का आक्रोश कम हो तथाकथित बाबा द्वारा जनता के साथ जो धोखाधड़ी एवं छल किया गया है उसकी सजा उक्त ढोंगी बाबा को मिले ताकि भविष्य में कोई भी साधु वेश में जनता की भावनाओं से खिलवाड़ न कर सके। समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं उन्होंने कहा आखिर ढोंगी बाबा की पोल खुली। जनता के सामने उसका असली चेहरा उजागर हुआ। कहा 23 जुलाई को मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा जिसे बाबा ने अपने कुकर्मों से अशुद्ध कर दिया था। कहा बाबा की पत्नी के द्वारा 15 जुलाई को अपने उत्पीड़न संबंधी प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चंपावत को दिया गया है। कहा पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले में जांच का आश्वासन समिति को दिया गया है। ज्ञापन देने में सुरेंद्र सिंह ढेक ,दिनेश ढेक ,ललित महरा रमेश चंद्र सिंह महरा, भुवन बिष्ट डांगर समिति अध्यक्ष व रामू ढेक मौजूद रहे। एम के तिवारी की पत्नी सुनीता के मुताबिक वर्ष 2016 में एम के तिवारी ने उससे रिशेश्वर मंदिर में विवाह किया था जिससे उसकी दो बेटियां हैं वह साधु नही गृहस्थ व्यक्ति है। समिति अध्यक्ष मेहता ने बताया एम के तिवारी लोहाघाट पालिका अध्यक्ष का वर्ष 2018 में चुनाव भी लड़ चुका है। एम के तिवारी के द्वारा अपने विवाहित होने की सूचना नामांकन फार्म में छुपाई गई है। समिति इसकी भी जांच की मांग कर रही है । कहा एम के तिवारी के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला चंपावत न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से एमके तिवारी व उसकी साजिश में साथ देने वाले स्थानीय लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक आज सोमवार को भी एमके तिवारी की पत्नी सुनीता ने जिलाधिकारी चंपावत को जनता दरबार मे शिकायती पत्र दिया गया है। मालूम हो सोशल मीडिया में एम के तिवारी की एक कॉल रिकर्डिंग वायरल हो रही है जिसमें वह अपने शादीशुदा होने की बात काबूल रहा है। लोग एम के तिवारी को अब कालनेमी ,काशीपुर वाले बाबा व आसाराम की उपाधि दे रहे हैं। एम के तिवारी के अब लोहाघाट आने पर शांति भंग की आशंका बनी हुई है।