रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व प्रधान मोनू बिष्ट के प्रयास लाए रंग दिगालीचौड़ खेल मैदान में खुला ओपन जिम। युवाओं ने जताई खुशी
Laxman Singh Bisht
Sun, Sep 28, 2025
.पूर्व प्रधान मोनू बिष्ट के प्रयास लाए रंग दिगालीचौड़ खेल मैदान में खुला ओपन जिम।
क्षेत्र के युवाओं ने पूर्व प्रधान बिष्ट को दिया धन्यवाद।
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगालीचौड़ के पूर्व ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट के प्रयासों से दिगाली चोड़ के खेल मैदान में प्रशासन के द्वारा युवाओं को स्वस्थ रखने व नशे से दूर रखने के लिए ओपन जिम खोल दिया है। ओपन जिम खुलने से क्षेत्र के युवा काफी खुश नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं व ग्रामीणों के द्वारा पूर्व प्रधान मोनू बिष्ट को धन्यवाद दिया गया। लंबे समय से युवा खेल मैदान में ओपन जिम की मांग उठा रहे थे जिसका संज्ञान लेते हुए पूर्व प्रधान मोनू बिष्ट के द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी नवनीत पांडे के सामने युवाओं की इस मांग को प्रमुखता से उठाया ।जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी नवनीत पांडे के द्वारा युवा कल्याण विभाग को ओपन जिम खोलने के निर्देश दिए गए थे। पूर्व प्रधान मोनू बिष्ट ने बताया तत्कालीन जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशों के बाद युवा कल्याण विभाग के द्वारा दिगालीचौड़ खेल मैदान में ओपन जिम खोल दिया गया है ।जिसका लाभ क्षेत्र के युवा उठा रहे हैं और युवाओं में खुशी की लहर है ।पूर्व प्रधान ने ओपन जिम खोलने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी नवनीत पांडे व जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत को धन्यवाद दिया।