रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट : 125 वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला की तालीम शुरू। बाहर क्षेत्रो से भी बुलाई जाएंगी रामलीला की टीमें।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट की 125 वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला की तालीम शुरू।
बाहर क्षेत्रो से भी बुलाई जाएंगी रामलीला की टीमें।
22 सितंबर पहले नवरात्रि से होगा भव्य शुभारंभ।
लकड़ी के छिलकों के ऊजाले से शुरू हुई लोहाघाट नगर की रामलीला इस वर्ष अपने शानदार सफर के 125 वे वर्ष में प्रवेश कर रही है। श्री राम सेवा सांस्कृतिक कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर रामलीला को काफी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व महासचिव मुकेश शाह ने बताया इस वर्ष नगर की रामलीला अपने शानदार 125 वे में वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला का मंचन 22 सितंबर पहली नवरात्रि से किया जाएगा। बताया रामलीला मंचन के लिए तालीम आज 18 अगस्त से शुरू हो गई है। कहा रामलीला की तालीम नगर पालिका हाल में की जा रही है।उन्होंने समस्त कलाकारों से समय पर तालीम में पहुंचने की अपील की है। मेहता ने कहा रामलीला के 125वे वर्ष को काफी भव्य तरीके से मनाया जाएगा ।उन्होंने कहा इस वर्ष बाहर से भी रामलीला की टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। कहा रामलीला मंचन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
मेहता ने कहा लकड़ी के छिलकों के उजाले से लोहाघाट की रामलीला का शुरू हुआ सफर, लालटेन की रोशनी से होता हुआ आज बिजली की चकाचौध व आधुनिक लाइटिंग के बीच हो रहा है। मेहता ने कहा रामलीला कमेटी उन रामलीला के कलाकारों व सहयोगियों को धन्यवाद देती है जिन्होंने लोहाघाट की रामलीला को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।
कहा आज कई कलाकार व सहयोगी उनके बीच नहीं रहे। वही तालीम के लिए हाल उपलब्ध कराने के लिए कमेटी के द्वारा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी को धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज