Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी के जिला महामंत्री बने रमेश बिष्ट कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 18, 2025

..यूकेडी के जिला महामंत्री बने रमेश बिष्ट कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

युवा जोश के साथ अपने रंग में आने लगी एक बार फिर से यूकेडी।

2027 में जल जंगल जमीन व जवानी की लड़ाई लड़ेगी यूकेडी उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) एक बार फिर से अपने रंग में आने लगा है। अपना अस्तित्व खोती जा रही यूकेडी को एक बार फिर से युवा जोश के साथ पुनर्जीवित किया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। तो वही चंपावत जिले में यूकेडी के प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा चंपावत जिले में युवा दीपेश चंद्र शर्मा को जिला अध्यक्ष तो लोहाघाट के डेसली गांव निवासी रमेश सिंह बिष्ट को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए यूकेडी पदाधिकारियो ने दोनों नेताओं को बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की। लोहाघाट में हुए स्वागत कार्यक्रम में रमेश बिष्ट को जिला महामंत्री बनाए जाने पर फूल मालाओं से उनका स्वागत करते हुए बधाई दी गई। रमेश बिष्ट ने बताया नवंबर माह में चंपावत में जिला अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा तथा यूकेडी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कहा यूकेडी एक बार फिर से पुराने जोश के साथ मैदान में उतरेगी। बिष्ट ने कहा आज भाजपा शासन में युवा बेरोजगारी से जनता महंगाई से परेशान है गांव के गांव सुविधाओं के अभाव में पलायन की चपेट में आते जा रहे हैं ।ग्रामीण क्षेत्र की सड़के बदहाल पड़ी हुई है स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्थाएं दूर-दूर तक नजर नहीं आती है पर सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। उन्होंने कहा यूकेडी एक बार फिर से जल ,जंगल, जमीन व जवानी की लड़ाई लड़ने जा रही है उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ने की अपील की। वही यूकेडी नेता और राज्य आंदोलनकारी प्रहलाद सिंह मेहता, गिरधर सिंह अधिकारी आदि ने कहा उत्तराखंड राज्य निर्माण में उत्तराखंड क्रांति दल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी राज्य का हर युवा उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ा हुआ था कहा एक बार फिर से उत्तराखंड क्रांति दल युवा जोश के साथ फिर से उत्तराखंड राज्य को बचाने के लिए मैदान में उतरा है। तेजी से युवा एक बार फिर से यूकेडी में जुड़ते जा रहे हैं ।उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के लिए जो सपने देखे गए थे भाजपा व कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता के उस सपने के उत्तराखंड को आज भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को बचाने के लिए यूकेडी एक बार फिर से 2027 में युवाओं के सहयोग से पुराने जोश के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कई लोगों के बलिदान व त्याग के चलते उत्तराखंड राज्य बना था पर आज भाजपा और कांग्रेस के द्वारा उत्तराखंड को माफिया का प्रदेश बना दिया है। कहा बेरोजगार युवाओं की आंखों में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा जा सकता है।

जरूरी खबरें