रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कर्णकरायत रामलीला में शिव धनुष तोड़ राम ने सिया संग रचाया ब्याह।
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 25, 2025
कर्णकरायत रामलीला में शिव धनुष तोड़ राम ने सिया संग रचाया ब्याह।
देर रात तक दर्शकों ने लीला का लिया आनंद। महिला कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है शानदार अभिनय।
रावण बाणासुर संवाद रहा आकर्षण का केंद्र।
लोहाघाट के कर्णकरायत में चल रही रामलीला के तृतीय दिवस पर सीता स्वयंवर की लीला का शानदार मंचन किया गया। लीला मे मिथिला में राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया ।गुरु विश्वामित्र राम लक्ष्मण सहित स्वयंवर में पहुचे। स्वयंवर में देश विदेश के राजाओं का शिव धनुष तोड़ने का असफल प्रयास किया गया । स्वयंवर में लंकापति रावण भी सिया को ब्याहने पहुंचा और शिव धनुष को तोड़ने का असफल प्रयास किया गया।
इस दौरान महाबली बाणासुर वह लंका पति के बीच जोरदार संवाद हुआ संवाद की दर्शकों के द्वारा भरपूर सराहना की गई और अंत में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से प्रभु राम द्वारा शिव धनुष को तोडा गया। शिव धनुष टूटने की आवाज से गुरु परशुराम क्रोधित होकर राजा जनक के दरबार में पहुंचे जहा लक्ष्मण और गुरु परशुराम के बीच जबदस्त संवाद की लीला का मंचन किया गया अंत में गुरु परशुराम शांत होकर राम और लक्ष्मण को आशीर्वाद देकर चले गए इसके पश्चात प्रभु राम और सीता के विवाह की लीला का मंचन किया गया।
दर्शकों के द्वारा देर रात तक रामलीला का आनंद लिया गया तथा कलाकारों के द्वारा किए जा रहे शानदार अभिनय की तालियां बजाकर सराहना की गई। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगाधर तिलक मुरारी और आनंद स्वरूप मुरारी के द्वारा किया गया। लीला मे राम की पात्र निहारिका फर्त्याल ,लक्ष्मण दिया फर्त्याल सीता समीक्षा मौनी,जनक त्रिलोचन मुरारी,सुनैना रियांशी करायत ,रावण मनोज मुरारी,बाणासुर रोहन सिंह बिष्ट ,परशुराम विशाल फर्त्याल,बंदीजन विपिन गड़कोटी उमेश मुरारी के द्वारा शानदार अभिनय किया गया
लीला मे कैलाश फर्त्याल , नरेश फर्त्याल , उत्तम फर्त्याल,राजू फर्त्याल , कैलाश मेहरा , वंश मेहरा , महेश मुरारी , प्रकाश मुरारी , रोहन मेहरा , सूरज गडकोटी , सोम करायत , अवनीत महरा, , कार्तिक फर्त्याल , आदि के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।