Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रोसाल चकसिकोट सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल। 688 लाख रुपए की लागत से बनी है सड़क।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 21, 2026

रोसाल चकसिकोट सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल।

688 लाख रुपए की लागत से बनी है सड़क।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत सड़क में हुए डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए है। यूकेडी के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया , क्षेत्र पचायत सदस्य बिनोद सिंह व ग्राम प्रधान ने इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने बताया पीएमजीएसवाई विभाग के द्वारा 688 लाख रुपए की लागत से 8.800 किलोमीटर रोसाल से डुगरा बोरा चकसिकोट सड़क का निर्माण कार्य करवाया है। रोड अभी हैंड ओवर तक नहीं हुई है पर सड़क का डामरीकरण उखड़ने लगा है । उन्होंने कहा विभाग व ठेकेदार अपनी इन कमियों को छुपाने के लिए जगह-जगह पैच वर्क करने में जुटे है। पुनेठा ने कहा सड़क की गुणवत्ता खराब होने से ग्रामीणों में भी गहरी नाराजगी है उन्होंने कहा संबंधित विभाग के अभियंता से उनकी बात हुई तो उनके द्वारा जांच की बात कहीं जा रही है। कहा सीमांत व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की जिन सड़कों पर भी कार्य हो रहा है उनकी गुणवत्ता काफी निम्न स्तर की पाई जा रही है। पर किसी के द्वारा भी मामले का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से इस सड़क में हुए कार्य की जांच करने की मांग की है। कहां सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर कार्य होने की बात करती है पर यहां विभाग और ठेकेदारों के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा। कहा अगर जल्द सड़क निर्माण कार्य की जांच नहीं होगी तो यूकेडी ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। अब आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा

जरूरी खबरें