Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

: लोहाघाट:दिनदहाड़े नालियों मे सीवर बहने से जनता व व्यापारी परेशान नगर पालिका से कार्यवाही की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 14, 2024
दिनदहाड़े नालियों मे सीवर बहने से जनता व व्यापारी परेशान नगर पालिका से कार्यवाही की उठाई मांग लोहाघाट नगर में कुछ लोगों के द्वारा दिनदहाड़े नालियो में सीवर बहा दिया जा रहा है जिस कारण व्यापारी व राहगीर काफी परेशान है व्यापारियों ने बताया लोहाघाट नगर की डाकबग्ला रोड में स्टेट बैंक के सामने कुछ लोगों के द्वारा आए दिन सुबह-सुबह अपने सीवर नालियों मे खोल दिए जा रहे हैं जिस कारण उनका दुकानों में बैठना बदबू से दूभर हो गया है तथा राहगीरों व स्कूली छात्र-छात्राओं का चलना बदबू से मुश्किल हो रहा है व्यापारी ने कहा ईस प्रकार खुले में सीवर बहने से बीमारियों का खतरा काफी बढ़ चुका है व्यापारियों ने नगर पालिका लोहाघाट से दिनदहाड़े सीवर बहाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की वही नगर पालिका लोहाघाट के ईओ सौरव नेगी ने कहा मामला संज्ञान में आया है वह आज ही टीम भेजकर मामले की जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने नगर वासियों से नगर को स्वच्छ बनाने के लिए खुले में सीवर न बहाने की अपील की है उन्होंने कहा खुले में सीवर बहाना अपराध है पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

जरूरी खबरें