Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 16, 2026

शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन।लोहाघाट के पाटन पाटनी ग्राम सभा की शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने आज शुक्रवार को मोहन चंद्र पाटनी के नेतृत्व में पीडब्लूडी लोहाघाट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा जल्द बदहाल सड़क में डामरीकरण की मांग की। मोहन चंद्र पाटनी व ग्रामीणों ने कहा लोहाघाट राज0 पॉलिटेक्निक के पास से यह सड़क ग्राम सभा पाटन पाटनी व मां झुमांधुरी मंदिर को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग में रिचार्ज हब के पास मिलती है ।तथा यह ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है। पाटनी ने कहा सड़क को शहीद प्रकाश सिंह का नाम तो दे दिया गया पर यह सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी है ।जगह-जगह सड़क में गड्ढे हो चुके हैं नालियां बंद पढ़ी है ।उन्होंने कहा लंबे समय से ग्रामीण शहीद के नाम से बने इस मोटर मार्ग में डामरीकरण ,नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं पर पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह पीडब्लूडी लोहाघाट के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द शहीद के नाम से बनी सड़क में डामरीकरण की मांग की है। प्रदर्शन करने में चंचल सिंह, सुभाष विश्वकर्मा ,हरीश बोहरा हरीश पाटनी (पप्पू), रवि टम्टा ,राहुल पाटनी ,बालम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें