Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किसान यूनियन की प्रथम बैठक में उठी किसानो की समस्याएं। जंगली जानवर बने बड़ी मुसीबत

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

किसान यूनियन की प्रथम बैठक में उठी किसानो की समस्याएं।

जंगली जानवर बने बड़ी मुसीबतसोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की प्रथम बैठक का आयोजन लोहाघाट के किसान यूनियन कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जिले के किसान पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नवीन करायत व किसान नेताओं ने कहा आज यूनियन की प्रथम बैठक की गई जिसमें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया तथा उसके समाधान पर विचार किया गया। किसान यूनियन जिला अध्यक्ष तथा पदाधिकारियो ने कहा आज जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या जंगली जानवरों की है जो खेती को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं जिस कारण कई किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है, इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्र के किसानों को विभागीय सुविधा कम मिल पाती तथा सिंचाई सुविधाओं का अभाव है। जिस कारण पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को खेती करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा किसान यूनियन किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी। कहा यूनियन के पदाधिकारी गांव गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं जल्द मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी। कहां विभाग किसानों को समय पर खाद बीज को पेड़ पौधे उपलब्ध कारण तथा जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए तार-बाड़ खेतों के किनारे लगाया जाए सिंचाई की व्यवस्था की जाए। कहां आज जंगली जानवरों की वजह से गांव से तेजी से पलायन हो रहा है। किसान नेताओं ने कहा सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए नई कार्य योजना तैयार करें। आज बंदर ,जंगली सूअर व बारहसिंगा किसानों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। कहा भारतीय किसान यूनियन किसानों की लड़ाई लड़ेगी । बैठक में किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह ,मीडिया प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ,दीपक शाह ,गंगादत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें