Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पाटन पाटनी ग्राम पंचायत से प्रधान प्रत्याशी ममता बिष्ट को मिल रहा जनता का अपार समर्थन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 22, 2025

पाटन पाटनी ग्राम पंचायत से प्रधान प्रत्याशी ममता बिष्ट को मिल रहा जनता का अपार समर्थन।

24 जुलाई को चुनाव चिन्ह कार मे अधिक से अधिक मोहर लगाने की अपील ।

पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान मे लोहाघाट की ग्राम पंचायत पाटन पाटनी से ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी युवा शिक्षित ममता बिष्ट को ग्राम सभा की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को ममता के द्वारा डोर टू डोर अपना चुनाव प्रचार किया गया। ग्राम सभा के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा जनता से किया ममता बिष्ट ने समस्त सम्मानित मतदाताओं से उनके चुनाव चिन्ह कार में अधिक से अधिक मोहर लगाकर अपना आशीर्वाद देने की अपील की। वहीं ममता के पति प्रमुख समाजसेवी जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं संजय बिष्ट ने ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के समस्त मतदाताओं से ग्राम सभा के विकास के लिए शिक्षित व योग्य प्रत्याशी ममता बिष्ट के चुनाव चिन्ह कार मे 24 जुलाई को अधिक से अधिक मोहर लगाकर भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। संजय बिष्ट ने कहा ग्राम सभा के विकास के लिए जो वादे किए गए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।हर 6 महीने में ग्राम सभा के हर तोक में बैठक की जाएगी। संजय बिष्ट ने कहा चुने उन्हें जो योग्य हो।मालूम हो पाटन पाटनी ग्राम पंचायत में 5 ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ममता को जनता का अपार समर्थन मिलता नजर आ रहा है। युवा शक्ति ममता के चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है।

जरूरी खबरें