रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:प्राथमिक शिक्षक संघ ने आपात बैठक कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग
Laxman Singh Bisht
प्राथमिक शिक्षक संघ ने आपात बैठक कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग
शिक्षकों में भारी आक्रोश बैठक में शिक्षक को सुरक्षा देने की भी मांग उठी।
शिक्षक नेता के घर पर हुए हमले की शिक्षकों ने की निंदा।
लोहाघाट। चौदह अगस्त को नगर के हथरंगिया मोहल्ले में शिक्षक नेता गोविंद बोहरा के आवास में हुई तोड़फोड़ एवं अराजकता को लेकर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढ़ेक सहित उनके साथियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच एसएसआई भुवन आर्या को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के अनुसार कल रात से ही आरोपियों के घरों एवं संभावित ठिकानों में पुलिस द्वारा दबिश दी गई। चार आरोपियों से पूछताछ कर नोटिस तामील किए गए हैं। शिक्षक नेता बोहरा के घर पर हुई घटना से शिक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया है। आज प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक जिला उपाध्यक्ष रूद्र सिंह बोहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा के घर पर हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस व प्रशासन से उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। शिक्षकों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के साथ इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर भी जोर दिया। संगठन द्वारा 18 अगस्त को आपात बैठक आयोजित कर उसमें भावी आंदोलन की रूपरेखा तय करने की बात कही है। घटना को लेकर शिक्षकों में काफी आक्रोश है शिक्षक तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बैठक में कई कर्मचारी संगठनों के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।