Thursday 26th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राशन कार्ड एवं संबंधित सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित

चंपावत:मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी पूरी डीएम ने ठुलीगाड़ और लोहाघाट का किया स्थलीय निरीक्षण

लोहाघाट:रात भर लोहावती में पड़ा रहा पीआरडी जवान चिकित्सकों ने बचाई जान

टनकपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों ने किया प्रतिभाग

लोहाघाट:स्कवर बंद करने से भड़के लोग एनएच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। स्कवर निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रात भर लोहावती में पड़ा रहा पीआरडी जवान चिकित्सकों ने बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

रात भर लोहावती में पड़ा रहा पीआरडी जवान चिकित्सकों ने बचाई जान कल बुधवार देर शाम लोहाघाट के सुई निवासी पीआरडी जवान त्रिलोचन तिवारी कोली ढेक सड़क से होते हुए अपने गांव की ओर जा रहे थे ।तभी कोली पुल पार कर थोड़ा आगे बढ़े तो अचानक असंतुलित होकर लोहावती नदी में जा गिरे। पर किसी को भी त्रिलोचन के लोहावती नदी में गिरने की जानकारी नहीं हो पाई। जिस कारण वह ठंड में रात भर लोहावती नदी के किनारे पड़े रहे। आज सुबह जब लोगों की उन पर नजर पड़ी तो लोगों के द्वारा पुलिस व उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर उनके भाई आनंद तिवारी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों व पुलिसकर्मी की मदद से उन्हें लोहावती नदी से सड़क तक लाया गया। जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया आज सुबह मरीज को काफी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया लेकिन फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी व उनकी टीम के द्वारा मरीज की जान बचाने के लिए सराहनीय कार्य करते हुए हर संभव प्रयास किए गए। डॉक्टर राठी ने बताया डॉक्टर राकेश जोशी व उनकी टीम की कड़ी मेहनत के बाद आखिर मरीज होश में आ गया ।उन्होंने कहा मरीज की हालत अब खतरे से बाहर है। डॉ राठी ने बताया अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से अब मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है।

जरूरी खबरें