रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के गड्ढे वाहन चालकों का एनएच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
दुर्घटनाओं को दावत देते पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के गड्ढे वाहन चालकों का एनएच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।

टैक्सी चालकों की गड्ढे भरने के कार्य को पूर्ण करने की मांग।

लोहाघाट । लोहाघाट के व्यस्ततम पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग में बने हुए गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं। एनएच विभाग के द्वारा गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया गया था जिसे अधूरा छोड़ दिया गया है जिस कारण यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग तालाब में तब्दील हो चुका है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। आज मंगलवार को एनएच विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ पंचेश्वर व बाराकोट स्टैंड के टैक्सी चालकों ने गहरी नाराजगी जताते हुए एनएच विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तत्काल गड्ढा भरने के कार्य को पूर्ण करने की मांग की है।

टैक्सी चालकों ने कहा वह लोग लंबे समय से स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में बने गड्ढों को भरने की मांग कर रहे थे पर विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा अब बरसात में एनएच के द्वारा गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया गया पर उसको भी अधूरा छोड़ दिया गया है। जिस कारण सड़क अब तालाब में तब्दील हो गई है ।जिस कारण वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालकों के लिए यहां पर काफी खतरा हो चुका। तथा रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई है। वहां चालको ने प्रशासन व एनएच विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के गड्ढे करने की मांग की है। उन्होंने इसे एनएच विभाग की लापरवाही बताया है। प्रदर्शन करने में मदन सिंह धोनी, उमेश कालाकोटी सहित कई वाहन चालक मौजूद रहते है।

विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान