रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते रौसाल सड़क में बने तालाब। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे फेल।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 18, 2026
दुर्घटनाओं को दावत देते रौसाल सड़क में बने तालाब। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे फेल।

मुख्यमंत्री के द्वारा संबंधित विभागों को सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए है ।मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद भी चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा की सीमांत रोसाल सड़क गड्ढा मुक्त न होकर पूरी तरह गड्ढा युक्त हो चुकी है। नेपाल सीमा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे आजकल तालाब में तब्दील हो चुके है जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र पांडे ने बताया लंबे समय से सड़क पूरी तरह गड्ढा युक्त हो चुकी है बरसात में सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे अब तालाबों में तब्दील हो चुके हैं जिनमें आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कई बार शासन प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढों की मरम्मत करने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन तक नहीं कर रहा है। पांडे ने कहा गड्ढा युक्त कीचड़ भरी सड़क में वाहन चालकों व यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क में यात्रा करने में गर्भवती महिलाओं बीमारो बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों हो रही है। पर संबंधित विभाग मूक दर्शक बना बैठा हुआ है या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। पांडे ने शासन प्रशासन को लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द इस सीमांत महत्वपूर्ण सड़क मे डामरीकरण कार्य के शुरू न होने तक गड्ढों को भरने व लोगों को सुरक्षित यातायात देने की मांग की है। उन्होंने कहा इस सड़क से नेपाल सीमा से लगे कई ग्राम सभाएं व क्षेत्र जुड़े हुए हैं पर उसके बावजूद भी सड़क की सुध न लेना शासन प्रशासन की गंभीर लापरवाही है ।कहा अगर इस सड़क में कोई भी घटना या दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की रहेगी। फिलहाल सीमावर्ती क्षेत्र की जनता सड़क के गड्ढों के झटके खाने को मजबूर है।