: बाराकोट क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी को लोहाघाट पुलिस ने 4 दिन के भीतर बहादुरगढ़(हरियाणा) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Laxman Singh Bisht
Sat, May 27, 2023
बीते मंगलवार को बाराकोट क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी खरीददारी करने लोहाघाट बाजार आइ थी और लापता हो गई नाबालिक के पिता के द्वारा लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिसके बाद लोहाघाट पुलिस ने एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में नाबालिक की तलाश शुरू कर दी शनिवार को लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि नाबालिग किशोरी की तलाश के लिए पुलिस ने एसआई सुष्मिता राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करी जांच के दौरान युवती की लोकेशन बहादुरगढ़ (हरियाणा) के सेक्टर 9 में निकली जिसके बाद एसआई सुष्मिता राणा व उनकी टीम के द्वारा
बहादुरगढ़ जाकर युवती को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया है एसओ खत्री ने बताया नाबालिग किशोरी अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर बहादुरगढ़ में अपने रिश्ते की दीदी के घर चली गई थी जिसे पुलिस ने मात्र 4 दिन में ढूंढ निकाला एसओ खत्री ने बताया इसके अलावा इसी हफ्ते लोहाघाट पुलिस ने दो अन्य गुमशुदाओं को भी ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा है एसओ खत्री ने कहा सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ बीच-बीच में काउंसलिंग किया करें ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके