लोहाघाट: 7 महीने से लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने आगरा से किया बरामद ,आरोपी गिरफ्तार: सूत्र
Laxman Singh Bisht
Jul 25, 2023 12:10 am
9 views
25 Jul 2023
लोहाघाट क्षेत्र से लगभग 7 महीने पहले एक 16 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के दौरान अचानक लापता हो गई थी छात्रा के परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट लोहाघाट थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद लोहाघाट पुलिस के द्वारा कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ करी गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी जांच में पुलिस को लोहाघाट क्षेत्र के एक गांव के युवक के द्वारा नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने की बात पता चली पर लंबे समय तक पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई जिसके बाद नाबालिग छात्रा के परिजनों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर नाबालिग छात्रा को जल्द ढूंढने का दबाव बनाया परिजनों ने तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाबालिग के अपहरण की बात करते हुए सीबीआई जांच की मांग मुख्यमंत्री से कर डाली यह केस चंपावत पुलिस के लिए नाक का सवाल बन चुका था लेकिन पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जांच में जुटी रही एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के द्वारा पुलिस टीम को जल्द से जल्द नाबालिग छात्रा को ढूंढने के कड़े निर्देश दिए गए थे
आखिर पुलिस को सफलता मिली सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जांच में नाबालिग व आरोपी के आगरा में होने का पता चला जिसके बाद पुलिस टीम आगरा जाकर दोनों को सोमवार को लोहाघाट लेकर आ गई है जानकारी के मुताबिक दोनों आगरा के एक होटल में काम कर रहे थे नाबालिग की बरामदगी होने से चंपावत पुलिस ने राहत की सांस ली मंगलवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी तथा इस घटना में शामिल लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई कर सकती है वही नाबालिग छात्रा के मिलने से लोहाघाट पुलिस के साथ-साथ परिजनों ने राहत की सांस ली है वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी युवक पर कार्यवाही की तैयारी कर रही है आखिर चंपावत पुलिस इस केस को हल करने में सफल रही
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य