Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: पुलिस ने सीएससी सेंटर संचालकों, सिम विक्रेताओं व मोबाइल विक्रेताओं को किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

लोहाघाट: पुलिस ने सीएससी सेंटर संचालकों, सिम विक्रेताओं व मोबाइल विक्रेताओं को किया जागरूकएसपी चंपावत अजय गणपति के आदेशानुसार व सीओ शिवराज सिंह राणा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह थाना लोहाघाट द्वारा नगर के सीएससी सेंटर संचालकों को सीएससी सेंटर की आड़ में साइबर फ्रॉड का पैसा ट्रांजेक्शन किसी भी स्थिति में न करने साईबर फ्रॉड से खुद भी बचने व जनता को भी जागरूक करने, सिम विक्रेताओं को बिना आईडी सत्यापन के सिमो को न बेचने व मोबाइल विक्रेताओं को बिना बिल के पुराने मोबाइलो को न खरीदने और न ही बेचने हेतु हिदायत कर गोष्ठी की गई तथा साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों से अवगत कराकर टोलफ्री 1930 के बारे में जानकारी साझा कर जागरूक किया गया । साथ ही विक्रेताओं को साइबर ठगी, बैंक फ्रॉड एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुडे मामलों की जानकारी दी गई तथा उनसे अपेक्षा की गई कि वे पुलिस का सहयोग कर ऐसे अपराधों की रोकथाम में भागीदार बनें ।

चंपावत पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा

सार्वजनिक WiFi पर सावधानी बरतें।

सोशल मीडिया पर सीमित जानकारी साझा करें।

फिशिंग ईमेल, SMS, WhatsApp से सावधान रहें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करें।

जरूरी खबरें