Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर लोहाघाट पुलिस ने दो मकान मालिकों का किया 20 हजार का चालान 

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 15, 2024
बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर लोहाघाट पुलिस ने दो मकान मालिकों का किया 20 हजार का चालान एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में बाहरी व्यक्तियों /किराएदारों /घरेलू नौकरों के सत्यापन के संबंध में लोहाघाट नगर में सत्यापन अभियान चलाया गया एसएचओ अशोक कुमार ने बताया अभियान के दौरान 14 नवंबर को निसार खान(निस्सू) पुत्र वजीर खान निवासी बजरंगबली वार्ड लोहाघाट तथा आज 15 नवंबर को खीम सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बाग मंदिर प्रेम नगर लोहाघाट का अपने किराएदार का सत्यापन न करने पर 83 पुलिस एक्ट में 10 -10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किये गये एसएचओ अशोक कुमार ने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने क्षेत्र के समस्त भवन स्वामी व व्यापारियों से बिना सत्यापन के किराएदार और नौकर न रखने की अपील की है साथ ही नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है वहीं पुलिस के अभियान से भवन स्वामीयो में हड़कंप मचा हुआ है

जरूरी खबरें