लोहाघाट पुलिस के कांस्टेबल हेम मेहरा ने अपनी जान खतरे में डालकर खाई में गिरे युवक की बचाई जान
Laxman Singh Bisht
Aug 31, 2023 03:06 am
52 views
31 Aug 2023
लोहाघाट पुलिस के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महारा ने अपनी जान खतरे में डालकर खाई में गिरे युवक की जान बचाई
बुधवार को लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास नशे की हालत में एक युवक सड़क से 30 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा सूचना पर लोहाघाट थाने के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरे तथा अन्य युवाओं व चीता पुलिस की मदद से घायल युवक को बड़ी मुश्किल से रस्सी के सहारे गहरी खाई से निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाकर उसकी जान बचाई जहां डॉक्टर कृतिका सती के द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है
युवक की हालत खतरे से बाहर है युवक मंडलक क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है हालांकि सूचना पर मौके पर फायर टीम भी पहुंच चुकी थी लेकिन तब तक कांस्टेबल महारा ने युवाओ की मदद से घायल को बाहर निकाल लिया था मालूम हो इस जगह एनएच में रेलिंग ना होने के कारण कई लोग खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं लोगों के द्वारा कई बार एनएच के अधिकारियों से इस डेंजर स्पॉट पर रेलिंग लगाने की मांग करी गई पर एनएच के अधिकारियों के द्वारा फिलहाल अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया लोगों ने एक बार फिर से एनएच के अधिकारियों से इस स्थान पर रेलिंग लगाने की मांग करी है
वही कांस्टेबल हेम मेहरा व युवाओं के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की लोगों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करी जा रही है रेस्क्यू अभियान में चीता पुलिस के कांस्टेबल सुनील कुमार व हेड कांस्टेबल संजय कुमार जोशी व स्थानीय युवा शामिल रहे
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य