Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होटलो में शराब बेच रहे होटल स्वामियों पर पुलिस कप्तान ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 27, 2025

होटलो में शराब बेच रहे होटल स्वामियों पर पुलिस कप्तान ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।लोहाघाट के होटलो में अवैध रूप से शराब बेच रहे होटल कारोबारियो पर पुलिस कप्तान अजय गणपति ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश लोहाघाट थाने के पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस कप्तान अजय गणपति सोमवार को लोहाघाट नगर पालिका सभागार में यातायात को लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा पुलिस कप्तान के सामने नगर के कुछ ढाबों व होटल संचालकों के द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जाने की शिकायत की गई। लोगों ने कहा इन होटल में देर रात तक हंगामा चलता है नशे में बहुत लोग गाली गलौज करते हैं तथा सुबह भी यह तड़के शराब पीने के लिए होटल में पहुंच जाते है जिससे हर वक्त शांति भंग की आशंका लगी रहती है। उन्होंने पुलिस कप्तान से कार्रवाई की मांग की । मामले का पुलिस कप्तान अजय गणपति के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया और गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने लोहाघाट थाने के पुलिस अधिकारियों को तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए भी पुलिस कप्तान ने निर्देशित किया है। पुलिस कप्तान ने कहा अवैध रूप से नशा बेच रहे लोगों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।

जरूरी खबरें