Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट:सड़को में आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों में चला पुलिस का डंडा कईयों के कटे चालान

Laxman Singh Bisht

Mon, May 27, 2024
सड़को में आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों में चला पुलिस का डंडा कईयों के कटे चालान [caption id="attachment_19961" align="alignnone" width="300"]
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश तथा सीओ चम्पावत वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में सोमवार को लोहाघाट पुलिस ने एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट नगर क्षेत्र के नगर पालिका सड़क, गांधी चौक ,अस्पताल रोड, मीना बाजार, नैनीताल बैंक रोड में सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े रहने वाले चौपहिया व दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के ऑनलाइन चालान पुलिस कर्मियों के द्वारा किए गए[/caption] एसएचओ ने कहा नो पार्किंग जोन में सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों के चालान पुलिस कर रही है अगर उसके बावजूद वाहन सड़क किनारे पाया जाता है तो वाहन को सीज किया जाएगा उन्होंने वाहन स्वामियों को चेतावनी देते हुए कहा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें मालूम हो नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए व्यापारियों व लोगों ने एसपी चंपावत से सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने की मांग की थी [caption id="attachment_19964" align="alignnone" width="300"]
जिसका एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा संज्ञान लिया गया और पुलिस के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है लोगों ने कहा नगर में पालिका के द्वारा कई पार्किंग बन चुकी है इसके अलावा प्राइवेट पार्किंग भी हैं फिर भी लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर रहे हैं लोगों ने पुलिस से अभियान को लगातार चलाने की मांग की है अब देखना है पुलिस का अभियान कब तक जारी रहता है अभियान में चीता पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार व गिरीश जोशी शामिल रहे[/caption]

जरूरी खबरें