Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।लोहाघाट।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया रविवार शाम को लोहाघाट पुलिस के द्वारा चौमेल रोड में ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस को एक युवक आते हुए दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस के द्वारा उसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।आज आरोपी सरताज अहमद निवासी खेतीखान चौराहा लोहाघाट को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने कहा लोहाघाट पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस टीम में बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,कांस्टेबल अशोक वर्मा ,कांस्टेबल भुवन चंद्र, कांस्टेबल कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें