Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:पुलिस व एसएसबी ने नेपाल सीमा में की सघन गश्त व चेकिंग चप्पे चप्पे पर रखी जा रही है निगाहें 15 अगस्त को लेकर पंचेश्वर पुलिस अलर्ट        

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
पुलिस व एसएसबी ने नेपाल सीमा में की सघन गश्त व चेकिंग चप्पे चप्पे पर रखी जा रही है निगाहें एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर कड़ी नजरे बनाए रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं एसपी के निर्देश पर मंगलवार 13 अगस्त को थानाध्यक्ष पंचेश्वर कोतवाली हेमन्त सिंह कठेत के निर्देश पर एएसआई सुभाष राणा- प्रभारी चौकी मंडलक व पुलिस टीम द्वारा पंचेश्वर क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम सभा बगोटी में सुरक्षा के दृष्टिगत आसामाजिक व आवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने, आसामाजिक व आवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने, बाहरी जनपदों व राज्यों से आये /अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सशस्त्र सीमा बल(SSB) के साथ संयुक्त सघन गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया संयुक्त चेकिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए व ग्रामसभा क्षेत्र में निवासरत अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। थाना प्रभारी हेमंत सिंह कठेत ने बताया भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कानून व शांति व्यवस्था व आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत निरन्तर गश्त व सघन चेकिंग जारी है। तथा आगामी 15 अगस्त को लेकर सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है

जरूरी खबरें