रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम पोषण शक्ति निर्माण क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 23, 2025
पीएम पोषण शक्ति निर्माण क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण योजना) क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आज शनिवार 23 अगस्त को डायट सभागार लोहाघाट में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक विकासखंड लोहाघाट , पाटी व बाराकोट की समितियां की संयुक्त रूप से की गई। बैठक में सरकारी विद्यालयों में एमडीएम (पीएम पोषण) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई ।बैठक में एसडीएम लोहाघाट के द्वारा मध्याहन भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई , स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । बैठक में भोजन हेतु प्राप्त फोर्टीफाइड चावल दाल ,सब्जी पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में बताया गया सरकारी विद्यालयो में छात्र-छात्राओं हेतु मध्याहन भोजन कक्षा 1 से 8 तक अध्यनरत छात्रों को दिया जाता है। जिसमें प्राथमिक स्तर में 100 ग्राम चावल ,20 ग्राम दाल 50 ग्राम सब्जी तथा उच्च प्राथमिक स्तर में 180 ग्राम चावल ,30 ग्राम दाल 75 ग्राम सब्जी व तेल 5 ग्राम 7.5 ग्राम प्रतिदिन बच्चों को दिया जाता है तथा सप्ताह में एक दिन अतिरिक्त पोषाहार भी प्रदान किया जाता है
इसके अलावा सप्ताह में एक दिन दूध व शक्ति पाउडर भी बच्चों को दिया जाता है। बैठक में तीनों ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी ,उप शिक्षा अधिकारी ,बीआरसी समन्वयक, जिला पीएम पोषण समन्वयक ,खाद्य पूर्ति निरीक्षक ,बाल विकास परियोजना अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी , चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी, तथा समाज सेवी सचिन जोशी ,ग्राम प्रधान पाटन पाटनी नीति विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।