रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रा0उ0मा0विद्यालय निलौटी को क्लस्टर योजना में शामिल करने से भड़के अभिभावक। डीएम को ज्ञापन
Laxman Singh Bisht
रा0उ0मा0विद्यालय निलौटी को क्लस्टर योजना में शामिल करने से भड़के अभिभावक। डीएम को ज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही कलस्टर योजना का चंपावत जिले में विरोध होने लगा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत के द्वारा जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ रा0उ0 मा0 विद्यालय निलौटी को क्लस्टर योजना में शामिल करते हुए विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज पाटी में समायोजित करने के निर्देश जारी किए हैं । मुख्य शिक्षा अधिकारी के इस फरमान पर क्षेत्र के अभिभावक भड़क गए। मामले में तत्काल आज विद्यालय में एसएमसी व पीटीए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल क्षेत्र के समस्त अभिभावकों ने विद्यालय के समायोजन का कड़ा विरोध करते हुए जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में जिलाधिकारी से विद्यालय को क्लस्टर योजना में सम्मिलित न किए जाने व विद्यालय को यथा स्थिति बनाए रखने की मांग की गई । विद्यालय की एसएमसी अध्यक्ष गीता देवी , पीटीए अध्यक्ष मीना भट्ट व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा ने कहा विद्यालय में बुन्गा कमलेख, जोसुयड़ा, कमलेख, पिपलाटी , सकदेना, सुनटुकड़ा, बड़ेत व मेंरौली आदि क्षेत्रों के लगभग 71 बच्चे अध्यनरत है। जिसमें 43 छात्राएं वह 28 छात्र हैं। कहा अगर विद्यालय को रा0 इंटर कॉलेज पाटी में विलय किया जाता है तो क्षेत्र के बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। समस्त अभिभावकों ने कहा हम अपने बच्चों को राजकीय इंटर कॉलेज पाटी भेजने में असमर्थ है।
समस्त अभिभावकों ने जिलाधिकारी से विद्यालय को समायोजित न करने की मांग की है। वही मांग पूरी न होने पर अभिभावक आंदोलन का मन भी बना रहे हैं। बैठक में दया कृष्ण भट्ट, हरिश्चंद्र भट्ट, गोदावरी देवी, देवकी देवी, रेखा भट्ट, हीरा देवी, उषा देवी ,जानकी देवी, हेमा ,सुनीता देवी, गीता सकलानी, विमला देवी ,मंजू देवी ,सरस्वती देवी, बच्ची देवी, गंगा देवी ,बबिता देवी ,रूकमणि देवी, देवकी देवी ,चंद्रकला देवी ,प्रकाश चंद्र, सुंदर राम, बंशीधर, खिलानंद् भट्ट ,दया कृष्ण भट्ट ,भवान दत्त, किशोर कुमार, हरिश्चंद्र सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए" 9761602741" पर संपर्क करें अपने चुनाव प्रचार को गति दें।
विज्ञापन
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।