Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिसंग के टाण खेल मैदान से पैरा मोटर पायलटो ने भरी उड़ान। एडवेंचर के क्षेत्र में नई पहल

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

बिसंग के टाण खेल मैदान से पैरा मोटर पायलटो ने भरी उड़ान। एडवेंचर के क्षेत्र में नई पहल

सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में भारत में पहली ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’ का आयोजन।

पैरा मोटर पायलटो ने लोहाघाट की वादियों में भरी उड़ान।एडवेंचर के साथ रोजगारचम्पावत जिले के लोहाघाट की शांत वादियों ने आज साहस, संकल्प और रोमांच का अद्भुत संगम देखा जब बिसंग के टाण खेल मैदान से देश के विभिन्न हिस्सों से आए पांच पैरा मोटर्स पायलटो ने उड़ान भरी। चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभिनव पहल के तहत भारत में पहली बार चम्पावत में 120 किलोमीटर लंबी ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’ उड़ान का आयोजन चल रहा है।

जिसमें जांबाज़ पायलटों के द्वारा पर्वतीय भूभाग के ऊपर से रोमांचक हवाई यात्रा उचौलिगोठ से डांडा, रीठा होते हुए लोहाघाट पहुंची लोहाघाट के टांड़ खेल मैदान में आज शुक्रवार को पायलटो ने रोमांचक उड़ान भरी। मुंबई से आए पैरा मोटरिंग पायलट सैमसन डिसिल्वा ने बताया पैरा मोटरिंग गेम को भारत में काफी कम लोग जानते हैं लेकिन यह साहसिक पर्यटन के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन सकता है।पर्वतीय क्षेत्र के युवा मानकों को पूरा कर पैरामोटर का अच्छा पायलट बन सकते है। पैरा मोटरिंग का आयोजन कर रही चंपावत साहसिक पर्यटन एवं परिवहन सहकारी संघ अध्यक्ष ज्योति भंडारी व पायलट अमित परमार ने बताया पैरा मोटरिंग में चंपावत जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उनकी सस्था युवाओं ट्रेनिंग दे रही है चंपावत जिले के युवा पैरा मोटरिंग का प्रशिक्षण लेकर पर्यटकों को पहाड़ की वादियों की सैर करा कर अच्छा रोजगार कर सकते हैं। उनकी संस्था युवाओं का पूरा सहयोग करेगी कहा इस खेल के लिए पैराग्लाइडिंग की तरह आपको ऊंची पहाड़ी की जरूरत नहीं है आप किसी भी खेल मैदान से उड़ान भर सकते हैं।अध्यक्ष ज्योति भंडारी ने कहा इस साहसिक खेल से बालिकाएं भी जुड़ सकती हैं उन्होंने क्षेत्र की बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में पैरामोटरिंग के क्षेत्र में उतरने की अपील की है कहा पैरा मोटर खरीदने के लिए सरकार के द्वारा काफी अच्छी सब्सिडी दी जा रही है।

कहा यह आयोजन केवल एक साहसिक खेल नहीं, बल्कि जनपद में वर्ष भर पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने तथा पर्वतीय जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने पैरामोटरिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व पर्यटन विभाग को धन्यवाद दिया। पैरा मोटरिंग प्रतियोगिता में देहरादून के पायलट नागेंद्र सिंह, विजय सिंह ,चंपावत के अमित परमार, मुंबई के सिद्धार्थ, मेघालय के मैक्स वन ,मुंबई के सैमसन डिसिल्वा,पंजाब के अर्शदीप के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस दौरान अनिल फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें