रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :ख़ूना-मानेश्वर क्षेत्र में बंगाल टाइगर की धमक क्षेत्र में दहशत वन विभाग अलर्ट।
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 26, 2025
ख़ूना-मानेश्वर क्षेत्र में बंगाल टाइगर की धमक क्षेत्र में दहशत वन विभाग अलर्ट।
बन विभाग की जनता से सावधानी बरतने की अपील ।
लोहाघाट के खूना बलाई व मानेश्वर क्षेत्र में बंगाल टाइगर ने दस्तक दे दी है। मंगलवार सुबह खूना बलाई के जंगल में ग्रामीणों ने एक विशालकाय बंगाल टाइगर देखा है जिसका कुछ ग्रामीणों के द्वारा दूर से वीडियो बनाया गया है ।यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पान सिंह ने बताया आज सुबह बलाई क्षेत्र में बंगाल टाइगर देखा गया है कहा बंगाल टाइगर देखने की सूचना उनके द्वारा डीएफओ चंपावत को दी गई है। वहीं क्षेत्र में बंगाल टाइगर दिखने से लोग दहशत में आ गए हैं। तो वन विभाग चंपावत भी टाइगर की दस्तक से अलर्ट हो गया वन विभाग के द्वारा टाइगर की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग के द्वारा टाइगर प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने तथा जंगलों में न जाने की अपील की गई है। मालूम हो जिले में कई जगह बंगाल टाइगर देखा गया है। पर्वतीय क्षेत्र में बंगाल टाइगर दिखना एक बड़े खतरे की घंटी है। टाइगर प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी ।