Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :करंट लगने से पेंटर गंभीर रूप से घायल पालिकाध्यक्ष ने विद्युत विभाग में लगाए लापरवाही के आरोप।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 30, 2025

गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर।लोहाघाट के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में बुधवार को मकान में पेंटिंग का कार्य कर रहा पेंटर मकान की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की मुख्य लाइन की चपेट में आ गया ।करंट की चपेट में आने से पेंटर नफीज आलम निवासी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में पेंटर को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया पर वहा चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के चलते चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल के द्वारा उसका उपचार किया गया। डॉक्टर मंडल ने बताया मरीज के सर पर गंभीर चोट लगी है तथा पैर झुलसा हुआ है। मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे जिला जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने विद्युत विभाग के अभियंता के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा अस्पताल पहुंच कर मरीज का हाल-चाल जाना ।पालिका अध्यक्ष ने घटना में नाराजगी जताते हुई दुर्घटना के लिए ऊर्जा निगम लोहाघाट को जिम्मेदार ठहराया ।पालिकाध्यक्ष बर्मा ने कहा कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मकान के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों को हटाने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया आज हुई दुर्घटना के लिए ऊर्जा निगम जिम्मेदार है। पालिका अध्यक्ष ने कहा अगर ऊर्जा निगम के द्वारा जल्द मकान के ऊपर से बिजली की लाइन नहीं हटाई गई तो वह जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी ऊर्जा निगम की होगी पालिका अध्यक्ष ने ऊर्जा निगम से घटना में घायल मजदूर को मुआवजा देने की भी मांग की है।ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। अभियंता बिष्ट ने बताया लोगों के द्वारा विद्युत पोल लगाने के लिए जगह नहीं दी जा रही है जिस कारण लाइन को शिफ्ट करने में काफी दिक्कतें आ रही है। कहा जल्द ही इस लाइन मे कवर्ड केवल लगाई जाएगी। उन्होंने कहा भवन स्वामियों को पूर्व में विभाग के द्वारा नोटिस भी दिए गए हैं। वही मजदूर की हालत स्थिर बनी हुई है।

जरूरी खबरें