Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पार्किंग निर्माण के चलते शमशान घाट का रास्ता बंद ग्रामीणों में आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 3, 2025

कार पार्किंग निर्माण के चलते शमशान घाट का रास्ता बंद ग्रामीणों में आक्रोश।

ग्रामीणों की प्रशासन से रास्ता निर्माण की मांग।लोहाघाट नगर के शिवालय पुल के पास लाखों रुपए की लागत से कार पार्किंग निर्माण का कार्य चल रहा है। कार पार्किंग निर्माण कार्य के चलते शमशान घाट को जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है जिस कारण लोगों को सव दाह करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बनीगांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विजय मनराल व ग्रामीणों ने मामले में नाराजगी जताते हुए बताया पूर्व में पार्किंग निर्माण स्थल से शमशान घाट को जाने के लिए मार्ग होता था लेकिन पार्किंग निर्माण के चलते मार्ग पूरी तरह बंद हो गया जिस कारण बनीगांव ,चिड़ियादूंगा , खूना , बलाई व अन्य गांव से सव दाह के लिए शमशान घाट आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनराल ने कहा इसके अलावा पार्किंग निर्माण के पास ही नाथ संप्रदाय का समाधि स्थल भी है अब उन लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान मनराल व ग्रामीणों ने प्रशासन से शमशान घाट व समाधि स्थल के लिए मार्ग निर्माण की मांग की है। कहा अगर शमशान घाट के लिए मार्ग का निर्माण नहीं होगा तो ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।कहा पता होने के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा पार्किंग निर्माण कार्य कर उन लोगों के लिए शमशान घाट जाने के मार्ग को बंद कर दिया गया। इस दौरान आनन्द सिंह मनराल, सुमित व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें