Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कल क्षेत्र पंचायत लोहाघाट की बैठक का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

कल क्षेत्र पंचायत लोहाघाट की बैठक का आयोजनखंड विकास अधिकारी, लोहाघाट श्री कवींद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से लोहाघाट ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत लोहाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता माननीय क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा की जाएगी।बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। इस बैठक में निर्वाचित सदस्य, ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य आमंत्रित किए गए हैं, ताकि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी राय प्रस्तुत कर निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभा सकें।आयोजित की जा रही बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछली कार्यवाही की पुष्टि, विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा, तथा भावी विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है।बैठक में स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, समाज कल्याण, डेयरी, उद्यान, कृषि, सहकारिता, लघु सिंचाई, सिंचाई, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पर्यटन सहित कुल 31 विभागों को आमंत्रित किया गया है।

जरूरी खबरें