रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पेयजल निगम को रा0 विभाग घोषित करने की मांग संगठन का विधायक को ज्ञापन। 21 से आंदोलन
Laxman Singh Bisht
Fri, Feb 20, 2026
पेयजल निगम को रा0 विभाग घोषित करने की मांग संगठन का विधायक को ज्ञापन। 21 से आंदोलन
21 फरवरी से 5 मार्च हर जिले में होगा चरणबद्ध आंदोलन। 24 फरवरी को चंपावत में धरना देंगे पेयजल कर्मी
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के कर्मचारी लंबे समय से पेयजल जल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग कर रहे है। आज इसी मांग को लोहाघाट में पेयजल निगम कर्मियों ने लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया तथा मांग की पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाए तथा राजकीय विभाग घोषित होने तक वेतन/ पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत किया जाए अथवा सेंटेंज व्यवस्था समाप्त करते हुए पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एक मुश्त प्रावधान करते हुए सचिव पेयजल के निवर्तन पर रखा जाए तथा प्रत्येक माह 01 तारीख को नियमित रूप से वेतन व पेंशन का भुगतान किया जाए। पेयजल कर्मियों ने लोहाघाट विधायक से उनकी इन मांगों को अपने स्तर से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा पेयजल कर्मियों की मांगों को उचित बताते हुए उनकी उचित मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का ठोस आश्वासन दिया। पेयजल निगम कर्मियों ने बताया अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा दो मांगों को वर्तमान तक पूरी न होने के कारण आज समन्वय समिति की प्रस्तावित आंदोलन की सफलता के लिए ऑनलाइन बैठक की गई। कहा 21 फरवरी से 5 मार्च तक प्रदेश संगठन के आवाहन पर अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्मिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पेयजल निगम कर्मियों ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों को मानने की मांग की है। पेयजल निगम कर्मियों ने बताया 21 फरवरी को जनपद हरिद्वार,23 फरवरी को जनपद पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा,24 फरवरी को जनपद चंपावत व चमोली,25 फरवरी को जनपद पौड़ी,26 फरवरी को जनपद रुद्रप्रयाग ,27 फरवरी जनपद उत्तरकाशी, 28 फरवरी को नैनीताल,2 मार्च को जनपद देहरादून तथा 5 मार्च को जनपद टिहरी में कर्मिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में इं जितेन्द्र कर्नाटक,इं गौरव धानिक,इं कमलेश त्रिपाठी,इं सूरज भट्ट,इं कन्हैयालाल वाल्मिकी,इं ललित मोहन भट्ट,इं अंकित कुमार,प्रहलाद सिंह,कमलेश उप्रेती आदि थे,