रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल
Laxman Singh Bisht
पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

वाहन चालकों की प्रशासन से खुले हुए कलमठ में सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग।

लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास कल सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। जब एक चार-पांच साल का बच्चा खुले हुए कलमठ के भीतर जा गिरा। गुमदेश टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धोनी व उमेश कालाकोटी के द्वारा बताया गया सोमवार को एक बच्चा अपनी मां के साथ लोहाघाट आया हुआ था तो वह पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में खुले हुए कलमठ में जा गिरा ।उन्होंने बताया उसे समय कलमठ में काफी तेज पानी बह रहा था। मदन सिंह धोनी ने बताया वाहन चालकों के द्वारा किसी तरह कलमठ में घुसकर किसी तरह बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया दुर्घटना में बच्चे को काफी चोटें लगी हुई थी। जिसे तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया ।जहां बच्चे का उपचार किया गया। उन्होंने कहा भगवान की कृपा से बच्चे की जान बच गई। मामले में पंचेश्वर व बाराकोट स्टैंड के समस्त टैक्सी चालकों के द्वारा प्रशासन से खुले कलमठ के ऊपर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई अन्य दुर्घटना यहां पर ना हो। उन्होंने बताया पूर्व में भी इस स्थान पर एक घटना हो चुकी है। टैक्सी चालकों ने कहा खुला हुआ कलमठ दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है जिसमें जल्द से जल्द सुरक्षात्मक उपाय करना नितांत आवश्यक है। टैक्सी चालकों ने कहा गनीमत रही बच्चे को ज्यादा चोटे नहीं आई।
विज्ञापन
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।