रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पिता की गुहार पर दुर्घटना में घायल पुत्र की मदद को आगे आए डीएम।
Laxman Singh Bisht
पिता की गुहार पर दुर्घटना में घायल पुत्र की मदद को आगे आए डीएम।
जिलाधिकारी की मदद से हुआ युवक के पैर का ऑपरेशन
माता-पिता ने जिलाधिकारी चंपावत को दिया धन्यवाद।

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार जिले के हर कमजोर व असहाय व्यक्ति की मदद के लिए सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। जिस कारण मध्यवर्गीय व कमजोर वर्ग के लोगों का विश्वास जिलाधिकारी पर बढ़ते जा रहा है। लोहाघाट के रहने वाले युवक संजय राय हल्द्वानी में दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे ।दुर्घटना में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। युवक के पिता चूड़ामणि राय किसी तरह अपने बेटे को लोहाघाट लाए तथा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाया। हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा युवक का तत्काल ऑपरेशन कर पैर में रोड डालने की सलाह दी गई। जिसमें रोड की कीमत ₹16500 आ रही थी पर आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते चूड़ामणि राय उपचार का खर्च नहीं उठा पा रहे थे ।आयुष्मान योजना में भी उपचार को शामिल नहीं किया गया है जिस कारण वह काफी दिक्कत में आ गए। बेटे के ऑपरेशन के लिए कहीं से मदद ना मिलती देख चूड़ामणि राय ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से गुहार लगाई ।बेबस पिता की गुहार पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनकी मदद को आगे आए तथा रोड का पूरा खर्चा जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया इसके बाद उनके बेटे का ऑपरेशन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में किया गया। चूड़ामणि राय व उनकी पत्नी ने अपने बेटे का जीवन बचाने तथा मदद करने के लिए जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा पहली बार ऐसे जिलाधिकारी जिले में आए हैं जो गरीब लोगों की मदद के लिए सबसे पहले आगे आते हैं। कहा अगर जिलाधिकारी मदद के लिए नहीं आते तो उनके बेटे का पैर बेकार हो जाता। उन्होंने कहा जिलाधिकारी ने उनके बेटे का जीवन बर्बाद होने से बचा दिया जिसके लिए वह उन्हें धन्यवाद देते है कहा जिलाधिकारी हो तो ऐसे हो ।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।