रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
Laxman Singh Bisht
डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
गड्ढा मुक्त सड़क अभियान: सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा विभिन्न मार्गो में किया पैच रिपेयर कार्य*l

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की समस्त सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाए जाने के दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने हेतु निरंतर पैच वर्क की कार्यवाही की जा रही है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, खंड लोहाघाट मयंक तिवारी द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा शुक्रवार को लोहाघाट अंतर्गत रीगल बैंड से मुलाकोट मार्ग, मरोड़ाखान- पाटन- गलचौड़ा मोटर रोड पर प्रमुखता से पैच रिपेयर एवं गड्ढा मुक्तिकरण का कार्य पूर्ण किया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया की जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग को भी गड्ढा मुक्त किए जाने का कार्य निरंतर गतिमान है। इसी क्रम में टनकपुर से बेलखेत मार्ग में पैच वर्क का कार्य किया गया।कहा कि आम जनमानस एवं राहगीरों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं बाधा रहित बनाने के उद्देश्य से विभाग की टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त विभागों द्वारा अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख मार्गो एवं ग्रामीण सड़क मार्गों को भी शीघ्र अति शीघ्र पूर्णतः गड्ढा मुक्त करने हेतु कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश