रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश हिटलर मार्केट में जन सुरक्षा के लिए खतरा बने पेड़ का वन निगम ने किया निस्तारण।
Laxman Singh Bisht
डीएम के निर्देश हिटलर मार्केट में जन सुरक्षा के लिए खतरा बने पेड़ का वन निगम ने किया निस्तारण।

लोहाघाट के हिटलर मार्केट में रविवार देर रात एक विशालकाय पॉपुलर का पेड़ आवासीय भवनो में जा गिरा था। हालांकि पेड़ गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा हिटलर मार्केट में एक विशालकाय पॉपुलर का पेड़ जन सुरक्षा व राष्ट्रीय राजमार्ग में चलने वाले वाहनों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था। लोगों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से खतरा बने पेड़ के निस्तारण करने की मांग की गई थी। जन सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को खतरा बने पेड़ के निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आज मंगलवार को वन निगम के द्वारा रामनगर से टीम बुलाकर खतरा बने पेड़ तथा भवन के ऊपर गिरे पेड़ का निस्तारण किया गया। खतरा बने पेड़ का निस्तारण होने से हिटलर मार्केट के लोगों ने राहत की सांस ली तथा समस्या का तत्काल संज्ञान लेने व समाधान के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी देते हुए बताया वन निगम की टीम के द्वारा दोनों ही पेड़ों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं