Sunday 15th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत को ₹41.948 लाख की अंतिम किश्त स्वीकृत

डीजीपी के निर्देश पर प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

लोहाघाट:महाशिवरात्रि पर महिलाओं ने भजन कीर्तनों से पंचेश्वर महादेव मंदिर में बांधा समां

पाटी:बीडीओ पाटी ने देवीधूरा क्षेत्र का किया दौरा सुनी समस्याएं।

चंपावत:भव्य कलश यात्रा के साथ अमोडी में दो दिवसीय शिव महोत्सव का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 15, 2026

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय।लोहाघाट।आज रविवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वही चंपावत जिले में भी शिवालयों में सुबह शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।हजारों की तादात में भक्त शिवालयों में जल अभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध रिकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों की कतार महादेव के जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए लगनी शुरू हो गई है जो लगातार जारी रही। घंटों इंतजार के बाद भक्तों के द्वारा दूध जल व बेल पत्रों से महादेव का अभिषेक किया गया। रिकेश्वर महादेव मंदिर हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठा। भक्तों ने परिवार व क्षेत्र की सुख शांति के लिए ब्राह्मणों के द्वारा पाठ करवाया गया। भक्तों ने बताया महाशिवरात्रि के दिन जल,दूध ,बेलपत्र, शिवलिंग पर चढ़ाने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है और उनके कष्ट दूर होते हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित अनिल जोशी ने कहा रिकेश्वर महादेव की असीम कृपा है महादेव यहां स्वयंभू रूप में विराजते हैं। रिकेश्वर महादेव के दर्शन सप्तकोशी परिक्रमा के बराबर माने जाते हैं। उन्होंने बताया पूर्व में रिकेश्वर महादेव मंदिर में प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पढ़ाव होता था। वही आज जिले के प्रसिद्ध बालेश्वर, पूर्णेश्वर, तारकेश्वर, रामेश्वर व पंचेश्वर धाम में भक्तों की भारी भीड़ रही। महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। शिव भक्तों ने मंदिर को फूलों से सजाया हुआ है। । वही एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा अग्नि दुर्घटना को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मंदिर परिसर में मौजूद रही।

जरूरी खबरें