Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :झूमाधुरी रात्रि जागरण के दिन अंधेरे में डूबा महोत्सव स्थल खाल श्रद्धालुओं, दुकानदारों और वाहन चालकों

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 31, 2025

लोहाघाट झूमाधुरी रात्रि जागरण के दिन अंधेरे में डूबा महोत्सव स्थल खाल श्रद्धालुओं, दुकानदारों और वाहन चालकों को झेलनी पड़ी भारी परेशानीमाँ झूमाधुरी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भव्य रात्रि जागरण के दिन खाल स्थित महोत्सव स्थल अव्यवस्था का शिकार रहा। जहाँ एक ओर भक्त बड़ी संख्या में माँ झूमामंदिर जा रहे थे दूसरी ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण पूरा स्थल अंधेरे में डूबा रहा। इससे श्रद्धालुओं और दुकानदारों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी।रात्रि जागरण के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी। महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धा भाव से माँ झूमाधुरी के दरबार को जा रहे थे। लेकिन बिजली व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे ने पूरे आयोजन की सुंदरता पर पानी फेर दिया। बच्चों को साथ लेकर चल रही महिलाओं को विशेष दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।महोत्सव स्थल पर कई स्थानीय दुकानदारों ने दुकानें सजाई थीं। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण दिक़्क़तें झेलनी पड़ी। रोशनी की कमी से न तो दुकानें सही से दिख रही थीं और न ही लोग आराम से खरीदारी कर सके।अंधेरे का असर पार्किंग व्यवस्था पर भी पड़ा। महोत्सव स्थल पर गाड़ियों की पार्किंग करने पहुँचे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। अंधेरे में गाड़ियों का सही स्थान पर खड़ा होना मुश्किल हो गया। कई जगह अव्यवस्था और जाम की स्थिति भी बनी रही, जिससे श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुँचने में अतिरिक्त समय लग गया।नाम न छापने की शर्त पर श्रद्धालुओं ने कहा कि माँ झूमाधुरी महोत्सव पूरे क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस तरह के बड़े आयोजन में बिजली व रोशनी जैसी बुनियादी व्यवस्था का न होना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय मेला कमेटी को इसका संज्ञान लेना चाहिए जिससे अगले वर्ष से दिक़्क़तों का सामना न करना पड़े।

जरूरी खबरें