Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अंबेडकर जयंती पर यूथ कांग्रेस ने बाबा साहब को किया याद /डॉक्टर अंबेडकर देश के सच्चे सपूत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 14, 2025

अंबेडकर जयंती पर यूथ कांग्रेस ने बाबा साहब को किया याद /डॉक्टर अंबेडकर देश के सच्चे सपूत।आज पूरे देश में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोहाघाट में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती को काफी धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम बाबा साहेब की मूर्ति में माल्यार्पण का उनका आशीर्वाद लिया गया । यूथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व चंपावत जिला प्रभारी रमेश रौतेला व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को देश का सच्चा सपूत बताते हुए कहा बाबा साहब ने हमेशा समाज के कमजोर व पिछड़े समाज को ऊंचा उठने के लिए कार्य किया ।उन्हीं के लिखे संविधान की बदौलत आज देश चल रहा है ।डॉक्टर अंबेडकर विद्वान होने के साथ-साथ सच्चे देशभक्त थे उनके पग चिन्हो पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रकाश महरा ,लोकेश पांडे ,जीवन सिंह बिष्ट ,अजय गोरखा सहित कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें