रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।
Laxman Singh Bisht
एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

रोड़ो से भरने के बजाय मिट्टी से भर दिए गए गड्ढे अब जनता के लिए बने मुसीबत।

चंपावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के नानी बोरी पुल से लेकर शिवालय पुल तक ऑल वेदर सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश के बावजूद एनएच के अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते हुए अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए। जिस कारण वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को कई दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के द्वारा लोहाघाट के मायावती तिराहे के पास किसी तरह कलमठ निर्माण का कार्य तो पूर्ण कर लिया गया है पर गड्ढों को भरना भूल गए है जो अब जनता के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसके अलावा अक्कल धारा के पास कलमठ निर्माण से हुए गड्ढों को रोड़ो से भरने की बजाय मिट्टी से भर दिया गया है। जिस कारण बरसात में सड़क में हो रही कीचड़ वाहन चालकों, स्कूली छात्र छात्राओं तथा ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसके अलावा नानीबोरी पुल में बना बड़ा गड्ढा दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है पर एनएच के अधिकारियों को जनता की यह समस्याएं नजर नहीं आ रही है।

जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग से रोज जिले के कई अधिकारी गुजरते हैं। पूर्व में दो बार पुल के गड्ढे को भरा गया पर यह कार्य एक हफ्ते से अधिक टिक नहीं पाया इसके बाद अब और अधिक बड़ा गड्ढा नानी बोरी पुल पर हो चुका है। एनएच की कार्य प्रणाली पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों को भरने के कड़े निर्देश दिए गए हैं पर उसके बावजूद भी निर्देशों पर एनएच विभाग कार्य नहीं कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।

विज्ञापन
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।