Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नेपाली ने नेपाली को पत्थर मार कर किया लहूलुहान। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 20, 2025

नेपाली ने नेपाली को पत्थर मार कर किया लहूलुहान। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर। लोहाघाट नगर में दो नेपाली नागरिकों के बीच हुआ मामूली विवाद इतना बड़ा की एक नेपाली नागरिक ने दूसरे को पत्थर मार कर लहूलुहान कर दिया। घटना में घायल हुए रमेश बहादुर बोरा ने लोहाघाट थाने में आरोपी सानू के खिलाफ तहरीर दी है। घटना में घायल परशुराम घाट नेपाल निवासी रमेश बहादुर ने बताया वह एक कंट्रक्शन कंपनी में मजदूर है कल रात शानू नाम का नेपाली नागरिक शराब के नशे में उसके खेतीखान रोड स्थित आवास में आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा ।रमेश बहादुर ने कहा वह उस वक्त खाना खा रहा था सानू के द्वारा उसकी खाने की थाली को भी लात मार कर गिरा दिया गया ।विरोध करने पर सानू के द्वारा उसके चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया ।रमेश ने बताया इसके बाद वह लहुलुहान हालत में लोहाघाट अस्पताल पहुंचा और अपना उपचार कराया। आज सोमवार को उसके द्वारा लोहाघाट थाने में आरोपी सानू के खिलाफ तहरीर दी गई है। और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी कर रही है।

जरूरी खबरें