Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत।

सिट्रस फलो व उत्पादों के गिरते दामों पर जताई चिंता।

किसानो की ऋण माफी व समस्याओं के लिए किया जाएगा संघर्ष: करायत लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट के रामलीला मैदान में आज सोमवार को किसान शंकर दत्त बगोली की अध्यक्षता तथा मोहन पांडे के संचालन में किसानों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने जिला किसान संगठन (भानु) की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें सर्व सहमति से पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन करायत को जिला अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर शाह को उपाध्यक्ष, दीपक शाह कोषाध्यक्ष मोहन चंद पांडे मीडिया प्रभारी ,मनीष बगौली महामंत्री ,मोहन चंद्र राय महासचिव, एस डी बगौली व महेश चंद्र को संरक्षक बनाया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष करायत ने कहा सर्वप्रथम किसानो की ऋण माफी की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगाउन्होंने कहा सरकार व प्रशासन हर न्याय पंचायत में कोल्ड स्टोरेज खोलें, लोहाघाट नगर में मंडी की स्थापना की जाए ताकि किसानों को बिचौलिया से बचाया जा सके, कहा जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरवाड़ की मांगों को प्रमुखता से सरकार के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में सिट्रस फलों को कौड़ियों के दामों में खरीदा जा रहा है किसानों के उत्पादों के दाम तक नहीं मिल पा रहे है। जिस कारण किसानों को मायूसी हाथ लग रही है तथा आर्थिक संकटों का सामना किसानों को करना पड़ रहा है । करायत ने कहा मुख्यमंत्री घस्यारी योजना के साइलेज के दाम बढ़ाकर गुणवत्ता में कमी कर दी गई है इस मांग को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा जिले में मत्स्य तालाब निर्माण में काफी भ्रष्टाचार चल रहा है। सूखे मत्स्य तालाबों का निर्माण किया जा रहा है जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में बरसों से कई कर्मचारी जमे पड़े हैं उन्होंने कहा नकारा कर्मचारियों को यहां से स्थानांतरित किया जाए। कहा जल्द चारों ब्लॉकों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कहा किसान संगठन जोरदार तरीके से किसानों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों से संगठन से जुड़ने की अपील की कहा किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कहां आज पर्वती क्षेत्र का किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है सरकार को किसानो की ओर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान गंगा दत्त जोशी, पूरन राम, उमेश चंद्र उपाध्याय ,जगदीश चंद्र, ऑन सिंह भरत चंद ,अजय सिंह, लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा, गणेश बगौली, सतीश सुतेड़ी, विनोद कुमार,रमेश चंद्र राय, सहित कई किसान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें